6/6 vs 20/20 विज़न : समझिए नार्मल आईसाइट का मतलब

6_6 vs 20_20 विज़न

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी नजर बिलकुल साफ और परफेक्ट हो। साफ़ और प्राकृतिक नज़र आपको आसपास की चीज़ों को साफ-साफ और अच्छे रंगों में देखने में मदद करती है | बिना चश्मे या किसी सहारे के दूर की चीज़ें साफ दिखना इस बात का संकेत है कि आपकी नजर अच्छी है।

दृष्टि क्षमता परीक्षण नियमित नेत्र जांच का एक सामान्य हिस्सा है और  अंग्रेजी में हम इसे (Visual Acuity test) भी कहते है। 20/20 दृष्टि अमेरिका में सामान्य दृष्टि को दर्शाती है। भारत में इसका समतुल्य 6/6 है, जिसे मीटर में मापा जाता है, जबकि अमेरिका में इसे फीट में मापा जाता है। इस प्रकार, दोनों ही अलग-अलग देशों में दृष्टि तीक्ष्णता को मापने के समान मानक हैं। यूरोप और अन्य कई देशों में भी 6/6 का ही मानक उपयोग किया जाता है।

20/ 20  विज़न का मतलब क्या होता है ?

20/20  विज़न या  दृष्टि का मतलब है समान्य विज़न या  नार्मल विसुअल अक्यूटी  है। इसका अर्थ है कि आप 20 फीट की दूरी से उस वस्तु या अक्षर को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं, जिसे एक सामान्य दृष्टि वाला व्यक्ति 20 फीट की दूरी से ही देख पाता है। यह दृष्टि की तीक्ष्णता (Clarity/Sharpness) को मापता है।

कुछ लोगों की दृष्टि 20/20 से भी बेहतर होती है, जैसे 20/15 या 20/10। इसका मतलब है कि आप 20 फीट की दूरी से उन वस्तुओं या छोटे अक्षरों को देख सकते हैं, जिन्हें सामान्य व्यक्ति 15 या 10 फीट की दूरी से देख पाता है। कुछ लोग सामान्य दृष्टि परीक्षण पास करने के बाद भी उच्च-स्तरीय दृष्टि दोष (Higher-Order Aberrations) जैसे स्फेरिकल एबरेशन, ट्रेफॉइल और कोमा से प्रभावित हो सकते हैं।

ट्रेफॉइल (Trefoil) → चीज़ें थोड़ी तिरछी या तीन दिशाओं में फैली हुई दिख सकती हैं

कोमा (Coma) → रोशनी के आसपास धुंधलापन या फैलाव दिखता है, जैसे लाइट के चारों तरफ चमक फैल रही हो

क्या केवल 20/20 दृष्टि होना ही आंखों की अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त है?

20/20 दृष्टि होना दुनिया को साफ़ देखने के लिए ज़रूरी है, लेकिन अच्छी नजर के लिए केवल यही काफी नहीं है। इसके अलावा भी कुछ महत्वपूर्ण पहलू होते हैं, जैसे:

  • रंगों को पहचानने की क्षमता (Color Vision)
  • आंखों का सही संतुलन (Eye Alignment), जो गहराई (Depth) और 3D देखने में मदद करता है
  • कम रोशनी या रात में देखने की क्षमता (Night Vision)
  • साइड से देखने की क्षमता (Peripheral Vision)

 

क्या 20/15 विज़न अच्छा होता है?

अगर आपकी दृष्टि 20/15 है, तो आप 20 फीट की दूरी से वह चीज़ें देख सकते हैं, जिन्हें सामान्य व्यक्ति 15 फीट की दूरी से देखता है। यानी 20/15 विज़न, 20/20 से  बेहतर  विज़न होता है। दृष्टि की तीक्ष्णता (Visual Acuity) तय करने में दिमाग और आंखों से जुड़े कई कारक भूमिका निभाते हैं, जैसे:

  • दिमाग के विज़न सेंटर और रेटिना में नसों की संवेदनशीलता
  • आंख का लेंस और कॉर्निया रोशनी को रेटिना पर कितनी सही तरह से फोकस करते हैं
  • आंखों से मिली जानकारी को दिमाग कितनी अच्छी तरह समझता है

क्या  6/6  नार्मल  विज़न  होता है ?

जी हाँ  6/6 नार्मल विज़न  होता  है  और आज कल आंखों की सेहत की बात हो तो सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है – 6/6 vision means क्या होता है? आसान भाषा में समझें तो 6/6 विज़न का मतलब है कि आपकी नजर सामान्य (Normal) है और आप 6 मीटर की दूरी से वही चीज़ साफ देख सकते हैं, जो एक सामान्य व्यक्ति भी 6 मीटर से देखता है। इसीलिए इसे normal vision of eye 6/6 कहा जाता है।

6/6 Vision Chart क्या होता है?

6/6 vision chart एक खास चार्ट होता है, जिसे आंखों की जांच के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे आमतौर पर Snellen Chart कहा जाता है, जिसमें अलग-अलग साइज के अक्षर या नंबर होते हैं।

टेस्ट के दौरान:

  • व्यक्ति को 6 मीटर दूर खड़ा किया जाता है
  • फिर उससे छोटे से छोटे अक्षर पढ़ने को कहा जाता है

अगर आप 6/6 लाइन तक सही पढ़ लेते हैं, तो आपकी नजर सामान्य मानी जाती है।

What is 6/6 and 20/20 Vision?

बहुत से लोग पूछते हैं what is 6/6 and 20/20 vision — क्या ये अलग हैं?

असल में, दोनों एक ही चीज़ है लेकिन उसको मापने  का तरीका बताते हैं:

  • 6/6 → मीटर (भारत और यूरोप मे विज़न मापने का  तरीका है  )  
  • 20/20 → फीट (अमेरिका में विज़न मापने का तरीका )

यानि दोनों का मतलब है नार्मल और स्वस्थ दृष्टि।

6/6 और 20/20 विज़न में अंतर

अब बात करते हैं difference between 6/6 and 20/20 vision की।

6/6 Vision

20/20 Vision

मीटर में मापा जाता है

फीट में मापा जाता है

भारत और यूरोप में इस्तेमाल

अमेरिका में इस्तेमाल

6 मीटर दूरी से स्पष्ट दिखना

20 फीट दूरी से स्पष्ट दिखना

 दोनों में फर्क सिर्फ मापने के तरीके का है, नजर की गुणवत्ता में कोई अंतर नहीं।

6/6 Vision vs 20/20 – कौन बेहतर है?

6/6 vision vs 20/20 में तुलना करें तो:

  • दोनों एक ही स्तर की सामान्य दृष्टि या विज़न को दर्शाते हैं
  • इनमें कोई भी दूसरे से बेहतर नहीं है

यह सिर्फ अलग-अलग देशों की माप प्रणाली है।

निष्कर्ष

अगर आपकी आंखों की रिपोर्ट में 20/20 या 6/6 vision लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपकी नजर सामान्य और स्वस्थ है। लेकिन केवल 6/6 होना ही पूरी आंखों की सेहत नहीं दर्शाता। आंखों की सही देखभाल, संतुलित आहार और समय-समय पर जांच भी उतनी ही जरूरी है। अगर आपको धुंधला दिखना, आंखों में दर्द या बार-बार सिरदर्द जैसी समस्या हो रही है, तो आंखों के विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
About Dr. Basu Eye Care Centre

Dr. Basu Eye Care Centre is a leader in Ayurvedic eye care, offering non-surgical treatments for eye diseases since 1980. We treat different types of eye problems like immature cataracts, myopia, glaucoma,  and other retina related diseases.