क्या आपको या आपके किसी अपने को धुंधला दिखाई देने लगा है? रात को गाड़ी की रोशनी आँखों में चुभती है?अगर हां, तो ये मोतियाबिंद (Cataract) के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। भारत में अंधेपन के कारणों में मोतियाबिंद सबसे प्रमुख है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत में 50% से अधिक ब्लाइंडनेस के मामलों के लिए मोतियाबिंद ज़िम्मेदार है। देश में हर साल 40 लाख से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन होते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों ने आयुर्वेद की ऒर रुख किया है क्योकि आयुर्वेद में अपरिपक्व मोतियाबिंद ( िम्मातुरे कैटरैक्ट ) द्वारा कैटरैक्ट को ठीक किया है । तो चलिए जानते हैं आयुर्वेद में बिना सर्जरी के मोतियाबिंद का इलाज (cataract without surgery) क्या है? इस लेख में हम इसी का विस्तृत और वैज्ञानिक उत्तर देंगे।
मोतियाबिंद क्या है? (What is Cataract?)
मोतियाबिंद एक आँखों की समस्या है जिसमें आंख के प्राकृतिक लेंस पर धुंधलापन आ जाता है। आंख का लेंस मुख्यतः पानी और प्रोटीन से बना होता है। उम्र बढ़ने के साथ या किसी अन्य कारण से इस प्रोटीन की लेयर का डिजनरेशन हो जाता है जिससे वह आपस में जुड़कर गांठें बना लेते हैं और आँखों की लेंस पर एक सफेद या धुंधली परत बन जाती है। इस परत के कारण लाइट आँखों की लेंस से ठीक से नहीं गुज़र पाती हैं और इसकी वजह से आंख की रेटिना पर स्पष्ट इमेज नहीं बन पाती — जिसके परिणामस्वरूप दृष्टि कमज़ोर या धुंधली हो जाती है।
आयुर्वेद में मोतियाबिंद को क्या कहते हैं?
आयुर्वेद में मोतियाबिंद को ‘तिमिर’ या ‘लिंगनाश’ कहा जाता है। प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथ जैसे की अष्टांग हृदयम और सुश्रुत संहिता में इस रोग का विस्तार से वर्णन किया गया है। आयुर्वेद के अनुसार वात दोष के प के कारण आँखों का लेंस अपनी नमी और ट्रांसपेरेंसी खोने लगता है, जो मोतियाबिंद का मूल कारण बनता है।
मोतियाबिंद के प्रकार (Types of Cataract)
मोतियाबिंद को मुख्यतः चार तरह का बताया जाता हैं
श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है:
- उम्र के साथ होने वाला मोतियाबिंद (Age-Related Cataract) : यह सबसे सामान्य प्रकार है। 60 वर्ष की आयु के बाद यह अधिकांश व्यक्तियों में देखा जाता है। उम्र बढ़ने पर शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत क्षमता घटती है जिससे लेंस का प्रोटीन क्षतिग्रस्त होने लगता है।
- जन्मजात मोतियाबिंद:( Congenital Cataract) : कुछ बच्चों में जन्म से ही मोतियाबिंद होता है। यह गर्भावस्था के दौरान माँ को हुए किसी संक्रमण, सही पोषण की कमी या परिवार में पहले से इस बीमारी के होने (आनुवांशिक कारण) की वजह से हो सकता है। ऐसे मामलों में जल्दी इलाज कराना बहुत ज़रूरी होता है, नहीं तो बच्चे की नजर पर असर पड़ सकता है।
- माध्यमिक मोतियाबिंद: ( Secondary Cataract) : यह मोतियाबिंद किसी दूसरी बीमारी या कारण से होता है, जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड की समस्या या लंबे समय तक कुछ दवाइयों (जैसे स्टेरॉयड) का इस्तेमाल करने से। आजकल की खराब जीवनशैली के कारण यह समस्या युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है।
- ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद (Traumatic Cataract) : आंख में किसी चोट, झटके या तीव्र रासायनिक प्रभाव के कारण यह मोतियाबिंद होता है। यह किसी भी आयु में हो सकता है।
- उम्र के साथ होने वाला मोतियाबिंद (Age-Related Cataract) : यह सबसे सामान्य प्रकार है। 60 वर्ष की आयु के बाद यह अधिकांश व्यक्तियों में देखा जाता है। उम्र बढ़ने पर शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत क्षमता घटती है जिससे लेंस का प्रोटीन क्षतिग्रस्त होने लगता है।
- जन्मजात मोतियाबिंद:( Congenital Cataract) : कुछ बच्चों में जन्म से ही मोतियाबिंद होता है। यह गर्भावस्था के दौरान माँ को हुए किसी संक्रमण, सही पोषण की कमी या परिवार में पहले से इस बीमारी के होने (आनुवांशिक कारण) की वजह से हो सकता है। ऐसे मामलों में जल्दी इलाज कराना बहुत ज़रूरी होता है, नहीं तो बच्चे की नजर पर असर पड़ सकता है।
- माध्यमिक मोतियाबिंद: ( Secondary Cataract) : यह मोतियाबिंद किसी दूसरी बीमारी या कारण से होता है, जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड की समस्या या लंबे समय तक कुछ दवाइयों (जैसे स्टेरॉयड) का इस्तेमाल करने से। आजकल की खराब जीवनशैली के कारण यह समस्या युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है।
- ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद (Traumatic Cataract) : आंख में किसी चोट, झटके या तीव्र रासायनिक प्रभाव के कारण यह मोतियाबिंद होता है। यह किसी भी आयु में हो सकता है।
मोतियाबिंद के कारण (Causes of Cataract)
मोतियाबिंद को पहले केवल बढ़ते उम्र में होता था लेकिन आज के समय में यह देखा गया है कि
इसके कई और कारण हैं जिन पर हमें ध्यान देना जरूरी है:
- मधुमेह (Diabetes) — रक्त में शर्करा की अधिकता लेंस के प्रोटीन को नुकसान पहुंचाती है
- अत्यधिक यूवी (UV) किरणों का संपर्क — धूप में बिना सुरक्षा के रहने से
- लंबे समय तक स्टेरॉइड दवाइयों का सेवन
- धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन
- वायु प्रदूषण और हानिकारक रासायनिक पदार्थों के संपर्क में आना
- एक्स-रे या अन्य रेडिएशन का बार-बार संपर्क
- मोटापा और गलत खान-पान की आदतें
- जेनेटिक या पारिवारिक इतिहास
मोतियाबिंद के लक्षण (Symptoms of Cataract)
मोतियाबिंद के लक्षण धीरे-धीरे प्रकट होते हैं। शुरुआत में इन्हें नजरअंदाज करना आसान होता है, लेकिन समय पर पहचान से इलाज संभव है:
धुंधली दृष्टि
- रात के समय गाड़ियों की रोशनी आँखों को असहनीय लगना
- रंगों का फीका दिखना
- बल्ब या सूरज के आसपास रंगीन घेरा (Halo) दिखना
- बार-बार चश्मे का नंबर बदलना
- पढ़ने या करीब की चीज़ें देखने में कठिनाई
- तेज़ रोशनी में आँखे चौंधियाना
(Four Stages of Cataract ) मोतियाबिंद के चार चरण और उनका महत्व
मोतियाबिंद का उपचार इस बात पर बहुत निर्भर करता है कि यह किस चरण में है। सही समय पर पहचान कर आयुर्वेदिक इलाज से सर्जरी से बचा जा सकता है:
1: शुरुआती मोतियाबिंद (incipient cataract)
यह सबसे पहला स्टेज होता है। इसमें आंख का लेंस अभी साफ रहता है, लेकिन देखने की क्षमता थोड़ी कम होने लगती है। हल्की धुंधली दृष्टि, आँखों पर हल्का दबाव और प्रकाश संवेदनशीलता के लक्षण होते हैं। इस स्टेज में सही देखभाल और आयुर्वेदिक इलाज से समस्या को आसानी से रोका जा सकता है।
2: बढ़ता हुआ मोतियाबिंद ( Immature Cataract )
इस स्टेज में लेंस पर धुंधलापन बढ़ने लगता है और नजर पहले से ज्यादा कमजोर हो जाती है। पढ़ने के लिए तेज़ रोशनी की जरूरत पड़ती है। इस चरण में भी आयुर्वेदिक इलाज से रोग की प्रगति को रोका जा सकता है और आयुर्वेद में लगातार कुछ महीनो के इलाज से मोतियाबिंद पूर्ण रूप से ठीक भी हो जाता है |
3: पूरा विकसित मोतियाबिंद (Mature Cataract )
इस स्टेज में लेंस पूरी तरह सफेद और धुंधला हो जाता है। नजर बहुत ज्यादा कमजोर हो जाती है तो इस अवस्था में हमारे आयुर्वेदिक डॉक्टर्स भी आमतौर पर ऑपरेशन की सलाह देतें है।
4: गंभीर (आखिरी) मोतियाबिंद (Hypermature Cataract)
यह सबसे एडवांस स्टेज है, जिसमें नजर लगभग खत्म हो जाती है। विज़न लगभग पूरी तरह समाप्त हो जाती है। हाइपरमैच्योर मोतियाबिंद में आंख का लेंस पूरी तरह सफेद हो जाता है और सिकुड़ या झुर्रीदार दिखने लगता है। यह लेंस के अंदर के तरल हिस्से के बाहर निकलने के कारण होता है। इस स्टेज में ऑपरेशन करना जरूरी होता है, लेकिन लेंस के बहुत सख्त और कमजोर होने की वजह से सर्जरी थोड़ी कठिन हो सकती है। इस चरण में सर्जरी ही एकमात्र विकल्प रहती है।इस स्टेज में देरी करना खतरनाक हो सकता है, तुरंत इलाज जरूरी होता है।
Note :
जितना जल्दी मोतियाबिंद पकड़ा जाए, उतना आसान उसका इलाज होता है। इसलिए नजर में हल्का भी बदलाव लगे, तो उसे नजरअंदाज न करें।
मोतियाबिंद का आयुर्वेदिक इलाज ( Ayurvedic Treatment of Cataract)
मोतियाबिंद का आयुर्वेदिक इलाज सिर्फ लक्षण दबाने के लिए नहीं होता, बल्कि बीमारी की जड़ को ठीक करने पर ध्यान दिया जाता है। मोतियाबिंद में भी शरीर का संतुलन ठीक करके आँखों को अंदर से मजबूत बनाया जाता है।
1. पंचकर्म थेरेपी (शरीर की सफाई और संतुलन)
पंचकर्म आयुर्वेद की खास डिटॉक्स प्रक्रिया है, जो शरीर से गंदगी निकालकर उसे अंदर से ठीक करती है। आँखों के लिए इसमें कुछ खास तरीके अपनाए जाते हैं:
- नेत्र तर्पण:
आँखों को घी से पोषण देने की प्रक्रिया। इसमें आँखों के आसपास एक घेरा बनाकर उसमें औषधीय घी डाला जाता है, जिससे आँखों को नमी और ताकत मिलती है। - नेत्र धारा:
जड़ी-बूटियों के काढ़े से आँखों को धोया जाता है, जिससे सफाई और राहत मिलती है। - अंजन:
यह आयुर्वेदिक आई ड्रॉप्स की तरह होता है, जो आँखों की नसों को मजबूत करता है। - शिरोधारा:
माथे पर तेल की पतली धारा डाली जाती है, जिससे दिमाग और आँखों को आराम मिलता है। - नस्य कर्म:
नाक के जरिए दवा दी जाती है, जिससे सिर और आँखों से जुड़ी समस्याओं में फायदा होता है।
2. आयुर्वेदिक दवाइयां (जड़ी-बूटियों से इलाज)
आयुर्वेद में कुछ प्राकृतिक दवाएं होती हैं जो आँखों को अंदर से मजबूत बनाती हैं:
- महात्रिफला घृत: यह मोतियाबिंद के लिए बहुत खास दवा मानी जाती है। यह आँखों को पोषण देती है और नजर को बनाए रखने में मदद करती है।
- त्रिफला चूर्ण: इसे रात में पानी में भिगोकर सुबह उस पानी से आंखें धोई जाती हैं। इससे आंखें साफ होती हैं और जलन व सूजन कम होती है।
- आंवला: विटामिन C से भरपूर होता है। रोज आंवला खाने या उसका जूस पीने से आँखों की ताकत बढ़ती है।
- शतावरी: आँखों की नसों को पोषण देती है और सूजन कम करती है।
- गुग्गुल: ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है, जिससे आँखों तक सही पोषण पहुंचता है।
- मुलेठी (यष्टिमधु): आँखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।
- पुनर्नवा: सूजन कम करती है और आँखों में जमा अतिरिक्त तरल को संतुलित करती है।
3. आयुर्वेदिक आई ड्रॉप्स
कुछ खास आयुर्वेदिक आई ड्रॉप्स भी इस्तेमाल की जाती हैं, जो सीधे आँखों को पोषण देती हैं और बीमारी को बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं।
मोतियाबिंद के घरेलू आयुर्वेदिक उपाय (Home Remedies for Cataract)
इन आसान घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके मोतियाबिंद की रोकथाम और प्रारंभिक उपचार में सहायता मिल सकती है:
त्रिफला आँखों का धोना
रात को एक गिलास साफ पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण भिगो दें। सुबह कपड़े से छानकर इस पानी से आंखें धोएं। यह प्रक्रिया प्रतिदिन करने से आंखें साफ और स्वस्थ रहती हैं।
आंवले का रस
प्रतिदिन सुबह खाली पेट 20-25 मिलीलीटर आंवले का ताज़ा रस पिएं। इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं। आंवला विटामिन C से भरपूर है जो मोतियाबिंद को रोकने में सहायक है।
गाजर का रस
गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A प्रचुर मात्रा में होता है। प्रतिदिन सुबह और शाम एक-एक गिलास ताज़ा गाजर का रस पियें। यह रेटिना को स्वस्थ रखता है और मोतियाबिंद से बचाता है।
इलायची और दूध
रात को सोने से पहले गर्म दूध में 2 इलायची के दाने पीसकर मिलाएं और पिएं। इलायची में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आँखों की नसों को मजबूत करते हैं।
किशमिश और खजूर
8-10 किशमिश और 2-3 खजूर रात भर पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्हें खाएं और वह पानी भी पिएं। इनमें आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स होते हैं जो आँखों के लिए फायदेमंद हैं।
बादाम, काली मिर्च और शहद
5-6 बादाम रात भर भिगोकर सुबह छीलें। इन्हें 4-5 काली मिर्च के साथ पीसकर पेस्ट बनाएं। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट लें। यह मस्तिष्क और आँखों दोनों के लिए लाभकारी है।
लौंग और लहसुन
रोज 2-3 लौंग खाएं और भोजन में लहसुन की 2-3 कलियां शामिल करें। लहसुन आँखों के क्रिस्टलीय लेंस को साफ करने में मदद करता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण लेंस को नुकसान से बचाते हैं।
(Diet for Cataract)
आँखों के लिए लाभकारी आहार
- हरी पत्तेदार सब्जियां — पालक, मेथी, सरसों में लुटेइन और ज़ेक्सैंथिन होते हैं
- गाजर, शकरकंद, कद्दू — बीटा-कैरोटीन से भरपूर
- आंवला, नींबू, संतरा — विटामिन C के स्रोत
- बादाम, अखरोट, अलसी के बीज — ओमेगा-3 फैटी एसिड
- हल्दी, अदरक, लहसुन — एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण
- दालें और फलियां — प्रोटीन और ज़िंक
- देसी गाय का घी — नेत्र पोषण के लिए
- ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी — एंथोसायनिन से भरपूर
न खाएं — इनसे बचें
- अत्यधिक मीठा और प्रसंस्कृत शर्करा — मधुमेह बढ़ाती है
- तला-भुना, जंक फूड — ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ाता है
- अत्यधिक नमक — रक्तचाप बढ़ाता है
- शराब और धूम्रपान
- डिब्बाबंद और परिरक्षक युक्त खाद्य पदार्थ
- ट्रांस फैट और रिफाइंड तेल
मोतियाबिंद में योग और जीवनशैली (Yoga & Lifestyle for Eye Health)
आँखों के लिए विशेष योग
- आँखों का व्यायाम (Eye Exercises): बाएं-दाएं, ऊपर-नीचे और गोलाई में आंखें घुमाना। यह आँखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
- पामिंग (Palming): दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म करें और बंद आँखों पर हल्के से रखें। यह आँखों को आराम और ऊर्जा देता है।
- त्राटक: एक बिंदु पर एकटक देखने की प्रक्रिया। यह नेत्र शक्ति बढ़ाती है।
- सूर्य नमस्कार: समग्र स्वास्थ्य के साथ-साथ रक्त संचार बेहतर करता है।
- प्राणायाम (अनुलोम-विलोम, भ्रामरी): तनाव कम करता है और रक्त में ऑक्सीजन बढ़ाता है।
जीवनशैली में बदलाव ( Lifestyle changes )
- धूप में निकलते समय UV-Protection वाला चश्मा पहनें
- कंप्यूटर/मोबाइल स्क्रीन पर 20-20-20 नियम अपनाएं (20 मिनट काम, 20 सेकंड आराम, 20 फीट दूर देखें)
- नियमित रूप से नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराएं
- धूम्रपान पूरी तरह बंद करें
- रक्त शर्करा और रक्तचाप को नियंत्रित रखें
- पर्याप्त नींद लें — 7-8 घंटे
- पानी भरपूर पिएं — कम से कम 8-10 गिलास
मोतियाबिंद से कैसे बचें?
मोतियाबिंद से बचाव के लिए आंखों की सही देखभाल करके मोतियाबिंद के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मोतियाबिंद से बचाव के लिए ये उपाय अपनाएं
- 40 वर्ष की आयु के बाद प्रतिवर्ष आँखों की जांच कराएं
- मधुमेह और रक्तचाप को नियंत्रित रखें
- धूप में UV Protection सनग्लासेस पहनें
- संतुलित और पोषणयुक्त आहार लें नियमित योगाभ्यास और व्यायाम करें
- पर्यावरण प्रदूषण से बचाव करें
- स्टेरॉइड दवाइयों का उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करें
Conclusion
मोतियाबिंद आँखों का एक गंभीर रोग है लेकिन अगर इसका सही समय पर इलाज कराया जाए तो इसका इलाज संभव है। समय पर पहचान और सही आयुर्वेदिक उपचार से न केवल रोग की प्रगति रोकी जा सकती है बल्कि प्रारंभिक अवस्था में इसे ठीक भी किया जा सकता है। सही आहार, नियमित योग, तनाव प्रबंधन और आयुर्वेदिक औषधियों का संयोजन आपकी आँखों को दीर्घायु तक स्वस्थ रख सकता है।
यदि आप या आपके परिवार में कोई मोतियाबिंद के लक्षण महसूस कर रहे हैं — धुंधली दृष्टि, रोशनी से चुभन या रंगों का फीका पड़ना — तो तुरंत किसी अनुभवी आयुर्वेदाचार्य और नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें।
You Can Also Read For More Posts
आँखों के स्वास्थ्य के लिए आहार, बुढ़ापे में भी दृष्टि को बनाए रखने में मददगार
To Know More, Talk to our Consultant. Dial +91-8235808080
प्रारंभिक (Incipient) और अपरिपक्व (Immature) अवस्था में आयुर्वेदिक उपचार से रोग को रोका जा सकता है और दृष्टि को सुधारा जा सकता है। लेकिन परिपक्व या अतिपरिपक्व अवस्था में सर्जरी आवश्यक हो जाती है।
नेत्र तर्पण एक पंचकर्म प्रक्रिया है जिसमें आटे की दीवार बनाकर आँखों में औषधीय गर्म घी भरा जाता है। यह लेंस को सीधे पोषण और नमी प्रदान करता है, वात को शांत करता है और नेत्र नसों को मजबूत बनाता है।
रात को एक चम्मच त्रिफला चूर्ण एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे महीन कपड़े से छानें और इस पानी से खुली आँखों को धोएं या आँखों में डालें। इसे नियमित करने से आंखें साफ और स्वस्थ रहती हैं।
यह रोग की अवस्था और उम्र पर निर्भर करता है। प्रारंभिक अवस्था में नियमित उपचार से 3-6 महीने में स्पष्ट सुधार दिखता है। पंचकर्म के साथ आंतरिक औषधि और जीवनशैली बदलाव से परिणाम बेहतर होते हैं।
हां। मधुमेह, स्टेरॉइड दवाइयों का उपयोग, आंख में चोट, अनुचित खान-पान और लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से युवाओं में भी मोतियाबिंद हो सकता है। इसलिए 30+ आयु से नियमित नेत्र जांच जरूरी है।
आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर सामान्यतः 1 चम्मच (5 ग्राम) दिन में दो बार गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ लें। उपचार की अवधि डॉक्टर की सलाह के अनुसार होनी चाहिए।